फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सहमति संबंध में रह रही युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप, शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इस्लामपुर स्थित एक पीजी में शुक्रवार दोपहर को सहमति संबंध में रह रही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला एटा निवासी तनीषा के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से चेतन शर्मा के साथ आपसी सहमति संबंध में रह रही थी। घटना के बाद युवती के परिवार ने उसके साथ रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
शुक्रवार दोपहर तनीषा ने चेतन को फोन किया था। उस समय चेतन ड्यूटी पर था और वह फोन उठा नहीं सका। कुछ देर बाद उसने तनीषा को वापस फोन किया फिर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने लगातार कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फोन न उठाने पर उन्होंने पड़ोस में रह रहे युवक को फोन किया और कमरे पर जाने के लिए बोला। पड़ोसी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो तनीषा पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और कई वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध थे। परिवार का कहना है कि तनीषा ने चेतन के साथ रहने के बारे में नहीं बताया था। उसकी बहन भी शहर में रहती है और कभी-कभी उससे मिलने आती थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मृतका और युवक के फोन काॅल की डिटेल के साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मैकेनिक ने मॉल की बेसमेंट में की आत्महत्या
गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपोलिस मॉल के बेसमेंट में शुक्रवार को एसी मैकेनिक ने फंदा लगा ली। मृतक की पहचान बिहार के जिला पटना निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। आशुतोष माल में एसी रिपेयर का काम करता था। वह दिल्ली के मांडी गांव में किराये पर रहकर गुरुग्राम काम करने आता था। शुक्रवार दोपहर जब कुछ लोग बेसमेंट से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें