फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों के सनरूफ खोलकर युवकों ने बनाए वीडियो, एफआईआर दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों के सनरूफ खोलकर वीडियो बनाते हुए युवकों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सनरूफ खोलकर युवकों ने बनाए वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में गाड़ियों के ऊपर बैठकर या सनरूफ खोलकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाना युवाओं में क्रेज बना हुआ है। आए दिन गुरुग्राम में गाड़ियों पर स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों के सनरूफ खोलकर वीडियो बनाते हुए युवकों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो में गाड़ियों के नंबर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में एफआईआर दर्ज की है।  

विज्ञापन


पुलिस चौकी धनकोट से हैड कांस्टेबल जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम आईडी पर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-102 के पास दो गाड़ियों के सनरूफ में खड़े होकर दो युवक अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। उन दोनो गाड़ियों के पीछे 3-4 अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं। जो पीछे चल रही अन्य गाड़ियों को रास्ता नहीं मिलने के कारण धीरे-धीरे चलना पड़ रहा है। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। 

जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने वीडियो के आधार पर मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 281,285, 125 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाड़ियों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें