बीती रात दिल्ली से गुरुग्राम के बसई गांव स्थित कम्युनिटी सेंटर में आई बारात में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मेदांता अस्पताल में युवक को लेकर गए थे। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने पीछे से युवक को पत्थर मारा था।