फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Crime: नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आई युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, आरोपी युवक मौके से फरार

Sun, 08 Mar 2026 10:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज कराने पहुंची 24 वर्षीय युवती पर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। युवती का चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। हालत नाजुक है। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में रविवार की देर शाम करीब 8:30 बजे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंची युवती पर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे युवती का  चेहरा सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक तुरंत मौके से भाग गया। घायल युवती को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। युवती पर कौनसा केमिकल या ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नूंह जिले की रहने वाली 24 वर्षीय युवती रविवार को अपनी मौसी से मिलने के लिए गुरुग्राम के सुभाष नगर आई थी।

नूंह का ही रहने वाला एक युवक भी उससे मिलने के लिए पीछे-पीछे गुरुग्राम आ गया। रविवार की शाम को युवती व युवक का झगड़ा भी हुआ। युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद देर शाम को युवती के परिजन उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में करीब 8.30 बजे युवक ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और मौके से भाग गया। युवती को तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अस्पताल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई अनिल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित युवती व उसके परिवार वालों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले  में सही जानकारी मिल सकेगी। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें