गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-34 में एक युवक ने 24 मार्च की दोपहर को झुग्गियों में बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां खेल रहे बच्चों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया तो उसके पिता व पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों को जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक की पहचान बिहार के खगरिया निवासी नीरज (19) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट में एक दुकान पर काम करता था और पास ही झुग्गियों में बने कमरे में पिता के साथ घोघन सिंह के साथ रहता था। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि परिवार वालों से बात करने पर कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है, कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो