फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने झुग्गी में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-62 स्थित झुग्गी में रहने वाले युवक ने 16 नवंबर की देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी।सेक्टर-65 थाने की पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद साहेब (32) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सेक्टर-62 की झुग्गियों में रहता था और मजदूरी करता था। मृतक के भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिवार के दूसरे सदस्यों को जानकारी दी। परिवार वालों के अनुसार मृतक कभी-कभी शराब पीता था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मंंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें