फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किराया नहीं मिलने पर यूपीएचसी पर फिर लगा ताला, मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से किराया बकाया होने पर मकान मालिक ने मंगलवार सुबह लगाया ताला
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर मंगलवार सुबह मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने पर फि ताला लगा दिया। इससे पहले भी कई बार यूपीएचसी पर ताला लग चुका है। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, डॉक्टर और कर्मचारी भी केंद्र के बाहर ताला खुलने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


इससे पहले 27 अक्तूबर को भी मकान मालिक ने केंद्र पर ताला लगा दिया था। उस समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किराया देने का आश्वासन दिया था। मकान मालिक हरीश यादव ने बताया कि मार्च से स्वास्थ्य विभाग ने किराया नहीं दिया। इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। मकान मालिक ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया किराये का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें