फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैसेंजर ट्रेन में युवक हुआ बेहोश, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी।
पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर रेलगाड़ी में 25 वर्षीय युवक बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी हेलीमंडी ने युवक को तत्काल ही पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी हेलीमंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर 04989 रेलगाड़ी पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर पहुंची तो उन्हें सूचना मिली की एक युवक बेहोशी की हालत में रेलगाड़ी में है। जीआरपी ने युवक को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी हेलीमंडी के अनुसार शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए गुरुग्राम मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें