फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। धनकोट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि अस्पताल के एक स्टाफ ने युवक को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान मुकेश की रूप में हुई। परिवार में उसकी पत्नी और तीन लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तक तबीयत ठीक थी, लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे धनकोट चौकी इंचार्ज ने परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अब मुकेश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। वहीं अस्पताल के प्रबंधन को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें