फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने फांसी लगाकर दी जान: युवक को थी बुरी आदत...रात में इस बात पर हुआ विवाद; शादी के सात साल बाद भी था बेऔलाद

Thu, 25 Dec 2025 05:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है। जांच के दौरान युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के भोंडसी थाना के अंतर्गत मारुति कुंज में एक युवक ने कमरे के बाहर टीन शेड के पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी जब बृहस्पतिवार की सुबह उठी तो उसने पति को फंदे पर लटका हुआ पाया। महिला ने इस बारे में परिवार व पड़ोस वालों को जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मारुति कुंज पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर शव को मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी सतीश (31) के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करता था और उसकी पत्नी हाउस वाइफ है व सिलाई का काम करती है।

सतीश की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और वह पत्नी के साथ गुरुग्राम में करीब डेढ़ साल से रह रहा है। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। पुलिस की जांच सामने आया कि वह शराब पीने का आदी था। इसी वजह से कई बार पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार को भी सतीश ने शराब पी रखी थी और पति-पत्नी के बीच कुछ बहसबाजी भी हुई थी। रात में पत्नी जब कमरे में सो रही थी तो सतीश ने कमरे के बाहर लगे टीन शेड के पाइप पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे शव लटका मिला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें