गुरुग्राम। भुड़का गांव में 11 अक्तूबर की शाम 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पढ़ाई के दबाव से परेशान था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि विशाल काफी समय से तनाव में रहता था। कमरे से कोई आत्महत्या नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के तनाव में आकर आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ब्यूरो