दूसरी एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप की विजेता खिलाड़ी आरती भारद्वाज। प्रशिक्षक
गुरुग्राम। जिले की 42 वर्षीय तैराक आरती भारद्वाज ने चार से 10 अक्तूबर तक बंगलूरू में आयोजित दूसरी एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत से आरती का चयन मई 2027 में हंगरी में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं। आरती ने तैराकी में करीब 20 वर्षों का अनुभव हासिल किया है। वह राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन भी रह चुकी हैं। आरती ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतना उनके लिए उत्साहवर्धक रहा। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है। संवाद