फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोडरेज में युवक की पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था चालक
सीआईए-39 और सदर थाना पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सोहना रोड पर रोडरेज में कार सवार चार युवकों ने टेंपो ट्रैवलर चालक दीनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बीते शनिवार शाम की है। सोहना रोड पर दीनू अपने ट्रैवलर को यू-टर्न पर घुमा रहा था। इसी बीच तेजी से आई एक कार उसके ट्रैवलर से टकरा गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार सवार फरार हो गए। घायल दीनू को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में सदर थाना पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाला दीनू उर्फ दीन दयाल टेंपो ट्रेवलर चलाता था। वह अपनी गाड़ी लेकर गुरुग्राम आया हुआ था। जब वह सोहना रोड पर गाड़ी यूटर्न पर घुमा रहा था तो एक कार उसके टेंपो ट्रेवलर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद चार युवक उतरे और दीनू से मारपीट करने लगे। युवकों ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मौके से लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।





कंपनी कर्मचारियों को दिल्ली से लाता था गुरुग्राम

पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि दीनू का एक 11 साल का बेटा है। वह सोहना रोड के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लाता ले-जाता था। शुक्रवार की सुबह भी रोजाना की तरह वह कंपनी में लोगों को छोड़कर निकल रहा था। इसी दौरान जेएमडी टावर के पास कार में उसका ट्रैवलर टच हो गया। इसी कारण विवाद बढ़ा और कार सवार युवकों ने उससे मारपीट कर दी। दीनू के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन



वर्जन

रोडरेज में चालक की हत्या की जांच चल रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीआईए-39 की टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। - अर्जुन देव, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें