फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में गुंड़ागर्दी: लड़की को सड़क पर रोक दी धमकी, फायरिंग कर फैलाई दहशत; 112 पर कॉल करते ही भागा

Thu, 29 May 2025 06:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में एक युवती को सड़क पर रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के सामने ही हवा में फायरिंग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांतलोक थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने सहेली के साथ टहल रही युवती को सड़क पर रोककर गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी युवक ने पिस्टल निकालकर चार से पांच राउंड हवाई फायर भी किए। युवती ने जब डायल 112 पर कॉल की तो आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली निवासी लक्ष्मी वर्मा उर्फ महक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-44 में परिवार सहित रहती है। बीते एक माह से सेक्टर-44 में रहने वाले सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित के पास मैनेजमेंट की निजी नौकरी करती है।

जम्मू की रहने वाले अनु राजपूत उसकी दोस्त भी सेक्टर-44 में ही रहती है। बीते बुधवार की रात करीब 10.15 बजे लक्ष्मी अपनी दोस्त अनु राजपूत के साथ सेक्टर-53 की हुडा मार्केट के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित आया और उसने लक्ष्मी के आगे अपनी बाइक रोक ली।
विज्ञापन


सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित ने लक्ष्मी को गोली मारने की धमकी दी। यही नहीं उसने हवाबाजी व गुंडागर्दी दिखाते हुए पिस्टल निकालकर 4-5 राउंड फायर भी किए। जांच अधिकारी रुपेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें