पटौदी। पटौदी खंड के गांव पहाड़ी स्थित रेलवे के अंडरपास में आने वाले दिनों में बरसाती पानी नहीं भर सकेगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय की ओर से अंडरपास के ऊपरी हिस्से पर टीनसेड डालने का प्लान सिरे चढ़ चुका है। अंडरपास के ऊपर टीन लगाने के लिए लोहे की ऐंगल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में टीन डल जाएगी। पहाड़ी अंडरपास में बरसाती पानी न भरे इसके लिए बीते 27 जून को जब इंछापुरी रेलवे फाटक कार्य को लेकर एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया था। इसको लेकर पंचायत समिति पटौदी के सदस्य राजेन्द्र कुमार, सूबेदार रामपाल यादव, सुरेन्द्र पाल, बलबीर आदि पहाड़ी, डाडावास सहित आसपास गांवों के लोगों ने स्टेशन मास्टर इंछापुरी की पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराई थी। संवाद