पटौदी। पटौदी खंड के गांव जसात व गुढ़ाना के निजी स्कूल में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हेली मंडी चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक जीवन को बर्बाद करता है। इस मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करे एवं नशा तस्करों की पहचान साझा कर अभियान को सफल बनाने में भागीदार बनें। इस मौके पर जसात सरपंच पूजा देवी, राजू, गजराज, हरकेश, भरत, राजकुमार, राधेश्याम, ताराचंद, राजबीर समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद