फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत, घर से कुछ दूरी पर ही खुलेगा सरकारी पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएचई प्रस्ताव पर कर रहा विचार, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और बादशाहपुर में चार जगह चिन्हित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के युवाओं को घर से कुछ दूरी पर ही सरकारी पुस्तकालय की सौगात मिल सकती है। जिला पुस्तकालय प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजा है। सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर में खाली पड़े सरकारी भवनों में ही पुस्तकालय खोला जा सकेगा। फिलहाल यह मसौदा उच्च शिक्षा विभाग के विचाराधीन है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जिले के युवाओं को अपने खंड और तहसील में घर के नजदीक ही निशुल्क पढ़ाई करने के लिए उचित माहौल मिलेगा। मौजूदा समय में जिले में सिविल लाइन पर एक पुस्तकालय है। इसमें 285 लोगों के बैठने की क्षमता है। मौजूदा समय में 700 से अधिक पंजीकृत युवा पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में युवाओं को पढ़ाई के लिए यहां कई बार खाली कुर्सी मिलना भी मुश्किल हो जाता है। उधर, नए पुस्तकालयों को खुलने से न सिर्फ जिला पुस्तकालय का भार कम होगा बल्कि युवाओं को भी अपने स्थानीय क्षेत्र में ही पढ़ाई का मौका मिलेगा। इन पुस्तकालयों में बैठने की क्षमता और ई- पुस्तकालय के लिए अलग से प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल निदेशालय भौगोलिक और ढांचागत व्यवस्था विकसित करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


निजी रीडिंग रूम में बैठने के लिए युवा दे रहे मोटी फीस
जिला पुस्तकालय की क्षमता कम होने के कारण जिले में जगह-जगह निजी रीडिंग रूम खुले हुए हैं। बहुमंजिला इमारतों में चलने वाले रीडिंग रूम में कुछ घंटे बैठकर पढ़ने के लिए युवा एक से दो हजार रुपये मासिक शुल्क चुका रहे हैं। जिला पुस्तकालय में आने वाली अंजली ने बताया कि उसने तीन माह पहले ही सरकारी पुस्तकालय ज्वॉइन किया। यहां 500 रुपये पंजीकरण शुल्क देकर आजीवन निशुल्क पढ़ने का मौका मिलेगा। इससे पहले वह 1500 रुपये देकर रेलवे रोड पर निजी रीडिंग रूम में पढ़ाई करती थी। हालांकि कई बार जिला पुस्तकालय में पंजीकरण की कोशिश की। इस दौरान बैठने की जगह नहीं मिली। न ही पंजीकरण हुआ। पहले सीट फुल बताकर उसका पंजीकरण टाल दिया गया। अब वह पंजीकरण होने के बाद वह सरकारी पुस्तकालय में ही पढ़ाई कर रही है। इसी तरह संजय, राहुल और गीता भी सरकारी पुस्तकालय में पढ़ने का मौका पाकर आर्थिक बोझ से मुक्त होकर खुश हैं।
विज्ञापन


निदेशालय ने जिला पुस्तकालय प्रबंधन को आदेश जारी कर जिले में अलग-अलग चार जगहों पर नए पुस्तकालय खोलने के लिए भवन तलाशने के आदेश दिए। इसमें तीन खंड और एक तहसील में भवन चिन्हित करने के आदेश मिले। बादशाहपुर में फिलहाल भवन नहीं मिला है। जिला प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। प्रशासन की मदद से बदशाहपुर में भी भवन की तलाश पूरी होगी- नरेश दलाल, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें