फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन की टक्कर से दिल्ली की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ओल्ड दिल्ली रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय ममता दिल्ली के अशोक विहार में रहती थीं और गुरुग्राम में नौकरी करती थीं। रविवार रात दस बजे वह घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से गंभीर चोटों के कारण उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें