फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 8 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। विभाग ने बताया कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती या अधूरी जानकारी होने पर दाखिला प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों को आखिरी समय का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरिट सूची जारी करेगा और उसी के आधार पर कॉलेजों में दाखिले होंगे। समय पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही मेरिट सूची और आगे की दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें