फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुरुक्षेत्र में होगा योगासन प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम | हरियाणा ओलंपिक के तहत योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दो से सात नवंबर तक कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के सात प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया था। योग सहायक अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि इन खिलाड़ियों में अर्जुन (आर्टिस्टिक सिंगल), ऋषभ (आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर), कमल (आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर), जीतन (आर्टिस्टिक सिंगल, रिदमिक पेयर), स्वयम् (आर्टिस्टिक पेयर, ट्रैडिशनल), अंजली (आर्टिस्टिक पेयर) और पायल (आर्टिस्टिक पेयर) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी युवा खिलाड़ी योग की विभिन्न विधाओं में महारथ रखते हैं और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं। सोलंकी ने उम्मीद जताई है कि इस प्रतियोगिता में भी जिला के खिलाड़ी पदक जीतकर जिले की योग परंपरा को नई ऊंचाइयों पर पहुचाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें