गुरुग्राम। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम तापमान में भारी कमी देखी जा रही है। बीते दो दिन से लगातार रात में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठंडक बन गई है लेकिन दोपहर में धूप से थोड़ी गर्मी महसूस हुई। सुबह के समय धूल और धुएं के कारण दिनभर धूप रही और हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिन में सुबह-शाम की ठंडक में और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सप्ताह में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। संवाद