गुरुग्राम। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से पांच-दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला छात्राओं की विशेष मांग पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करना, एकाग्रता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या पुष्पा अंतिल ने की। कार्यशाला का संचालन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रेनू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रसिद्ध योगाचार्य ने पहले दिन छात्राओं को योग के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समृद्ध बनाने वाला अनुशासन है। संवाद