फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माता निकलना समझकर न करें नजरअंदाज, चिकनपॉक्स मिथ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकनपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो संपर्क में आने से तेजी से फैल सकती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में चिकनपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि चिकनपॉक्स कोई मिथ नहीं है और इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। कई लोग इसे माता निकलना मानकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं जाते, जिसके कारण बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है। चिकित्सकों के अनुसार, यही वजह है कि कई मरीज बिना दवा के 1 से 1.5 महीने में ठीक होते हैं, जो बीमारी की अवधि को और बढ़ा रहा है।

संक्रामक बीमारी
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि चिकनपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो संपर्क में आने से तेजी से फैल सकती है। मरीजों में बुखार, लाल दाने, जलन व खुजली जैसे लक्षण आमतौर पर देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर दवा शुरू करने से न केवल बीमारी जल्दी नियंत्रित होती है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करवाएं और घर में ही आइसोलेशन में रहें ताकि परिवार और आसपास के लोग संक्रमण से बच सकें। बुजुर्गों और गर्भवतियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन



रखें इन बातों का ध्यान
• अपने कमरे में साफ सफाई रखें
• कॉटन के कपड़े पहनें
• दो से तीन दिन में बेडशीट बदलें
• रोजाना नहाएं नहीं
• खासतौर से अकेले कमरे में रहें
• अधिक से अधिक आराम करें
• मिर्च वाला खाना न खाएं



वर्जन
लोगों के बीच चिकनपॉक्स को लेकर मिथ फैला हुआ है, जबकि समय पर इलाज न कराने से बीमारी लंबे समय तक रहती है। चिकनपॉक्स कोई भ्रम नहीं, बल्कि वास्तविक संक्रमण है, जिसका सही उपचार कराकर मरीज जल्दी ठीक हो सकता है। लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। - डॉ. नीरज मेहता, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें