फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अजीत स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सुबह 6 बजे शुरू हुआ अभ्यास सत्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। धनवापुर स्थित अजीत स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 खिलाड़ियों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन




शिविर में प्रतिभागियों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। खिलाड़ियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षक अजीत सोलंकी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, ताकि प्रतिभागी सही तरीके से योगाभ्यास कर सकें। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि अगले महीने होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए खिलाड़ी और बच्चों को अभी से तैयार किया जा रहा हैं। यह कैंप जिला आयुष विभाग के जिला अधिकारी डॉ मंजू के दिशा निर्देशन एवं डॉ विकास के मार्गदर्शन में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें