फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग हमारे जीवन का आधार है : डॉ. अनुपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय पटौदी में प्राचार्या डॉ. अनुपमा यादव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोना देवी ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, प्रणायाम, अनुलोम-विलोम प्रणायाम, भ्रामरी प्रणायाम, उज्जायी प्रणायाम, भस्त्रिका प्रणायाम, बाहा्र प्रणायाम, चन्द्र भेदन प्रणायाम आदि योग कराए। प्राचार्या ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, आत्मा व मन को एक सूत्र में पिरोने का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है। इस अवसर पर डॉ. उषा यादव, प्राध्यापक यमन कुमार, ज्योति, परमजीत कौर, हरिन्द्र आदि स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें