फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, कई मकान किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीएओ जनस्वास्थ्य विभाग सुमित वर्मा की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां/पुन्हाना। मुंढेता गांव में सोमवार को कब्रिस्तान व पंचायत की जगह पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए कई मकानों को पीले पंजे की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मुमताज की शिकायत पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीएओ जनस्वास्थ्य विभाग सुमित वर्मा की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई। इस दौरान खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी सुरजीत सिंह, गिरदावर व पटवारी भी मौजूद रहे।

मुमताज ने बताया कि सैकुल व शेर मोहम्मद भूप खान ने दशकों से कब्रिस्तान की जगह पर कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा माजिद ने पंचायत के तालाब की जगह पर कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत विभाग से की गई और विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। वहीं, सैकुल व शेर मोहम्मद का कहना है कि कार्रवाई की उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी गई और न ही कोई नोटिस उन्हें दिया गया। कमरों को गिराने के दौरान कमरों में अंदर रखा सामान टूट गया। आरोप है कि शिकायत चुनावी रंजिश के कारण की गई है।
विज्ञापन


ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ सुमित वर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त कार्यालय में ग्रीवेंस कमेटी में शिकायत प्राप्त हुई थी कि मुंढेता गांव में पंचायती जगह पर अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसपर संज्ञान लेते हुए टीम गठित की गई और सोमवार को बीडीपीओ पिनगवां के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया। कई मकानों की दीवारों को पीले पंजे की मदद से तोड़ दिया गया।
-
सरकारी सड़क पर कब्जा कर चला रहे थे दुकान, एसडीएम ने 27 का किया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में अतिक्रमण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के संदर्भ में सोमवार को उपमंडल अधिकारी ना0 लक्ष्मी नारायण ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सरकारी सड़क पर कब्जा जमाकर दुकान चला रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 27 ऐसे दुकानदारों को पकड़ा जो नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण को बढ़ावा देते हुए सरकारी जमीन पर अपनी दुकान चला रहे थे। इनसे नगर पालिका द्वारा लगभग 36400 का जुर्माना वसूला गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने भी दोपहिया वाहनों के चालान कर शहर में अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रहे बाइक सवारों पर नकेल कसते हुए चालान काटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें