फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतगुरु फार्म व नोबेल एंक्लेव की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। निगम की एनफोर्समेंट टीम ने सतगुरु फार्म व नोबेल एंक्लेव में आधा दर्जन अवैध निर्माणों को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
सोमवार को सहायक अभियंता (एनफोर्समेंट) यतेंद्र व कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा की टीम बुलडोजर व पुलिस बल लेकर सतगुरु फार्म व नोबेल एंक्लेव में पहुंची। यहां पर किराये के उद्देश्य से अवैध निर्माण किए जा रहे थे। टीम ने बुलडोजर की मदद से यहां पर निर्माणाधीन छह मकानों को ध्वस्त कर दिया। बीते शुक्रवार को भी आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित ओम विहार कॉलोनी में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम की एनफोर्समेंट टीम लगातार क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें