फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली में चला पीला पंजा, 10 अवैध फार्म हाउस ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली में चला पीला पंजा, 10 अवैध फार्म हाउस ध्वस्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद ने रायसीना अरावली पहाड़ी क्षेत्र में पीला पंजा चलकर अवैध फार्मों की चारदीवारी को ध्वस्त कर डाला। बृहस्पतिवार को की गई इस कार्रवाई में दस फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि तोड़फोड़ अभियान तीन दिनों तक चलेगा।
बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर एक रायसीना अरावली क्षेत्र में नगरपरिषद ने तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत की। परिषद टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। टीम का नेतृत्व परिषद एसडीओ राजपाल खटाना कर रहे थे। तोड़फोड़ में तीन जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। इस अवसर पर पटवारी सुभाष खटाना, लैंड अधिकारी सफीक अनवर भी मौजूद रहे थे।बता दें कि परिषद ने गत दिनों 48 अवैध फार्म हाउस मालिकों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से 12 फार्म मालिकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी:

नगर परिषद एसडीओ राजपाल खटाना बताते हैं कि अवैध निर्माण गिराने का कार्य शांतिपूर्वक चला था। मजदूर व ठेकेदार पहले ही भाग गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि तोड़फोड़ का कार्य शुक्रवार व शनिवार को भी चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें