फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से ज्यादा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के लिए शहर के 20 से ज्यादा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी आज जिला उपायुक्त गुरुग्राम, बादशाहपुर व गुरुग्राम के विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से सोसाइटियों के लिए की गई घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं, ऐसे में सोसाइटियों में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में 50 से अधिक सोसाइटियां हैं। इन सोसाइटियों में कुछ सोसाइटियां आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर दी गई हैं। वहीं कुछ सोसाइटियों का रखरखाव बिल्डर द्वारा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पांच साल तक सोसाइटियों में मेंटेनेंस चार्ज न देने, आरडब्ल्यूए को जल्द से जल्द हैंडओवर करने सहित छह मांगे रखी गई थीं। वह अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें