फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे सिटी बस संचालन का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे अधिक 50 फीसदी नोएडा प्राधिकरण देगा, यमुना और ग्रेनो प्राधिकरण खर्च करेंगे 25-25 प्रतिशत
विज्ञापन

जल्द ही तय हो जाएंगे नोएडा एयरपोर्ट के लिए रूट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट से शुरू हो रही फ्लाइट के साथ ही रोडवेज सिटी बसों का संचालन शुरू कर देगा। इस पर आने खर्च में नुकसान की भरपाई तीनों प्राधिकरण मिलकर करेंगे। बस गारंटीड फंड-बीजीएफ के रूप में होने वाली इस भरपाई की धनराशि में सबसे अधिक 50 फीसदी नोएडा प्राधिकरण देगा। इसके अलावा यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 25-25 प्रतिशत यूपीएसआरटीसी को देंगे।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, 110 बसों का संचालन 15 जून तक शुरू होना है। इससे पहले एक जून से हाइड्रोजन फ्यूल आधारित बसों का संचालन भी यूपीएसआरटीसी शुरू कर सकता है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण पहले ही पत्र भेज चुका है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों तरह की बसों के लिए रूट फाइनल किए जा रहे हैं। इसके लिए प्राधिकरणों के बीच बातचीत चल रही है। यूपी रोडवेज खुद भी अपना सर्वे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें