गुरुग्राम। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की ओर से डाइट में पांच दिवसीय पीजीटी कंप्यूटर साइंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर से शुरू किया गया था। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुग्राम ,फरीदाबाद ,पलवल व नूंह इन चार जिलों के पीजीटी कंप्यूटर साइंस शिक्षकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों से प्री -टेस्ट लिया गया। इसी प्रकार कार्यक्रम के अंतिम दिन पोस्ट- टेस्ट भी लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्रिंसिपल डाइट सुमिता रांगी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। संवाद