गुरुग्राम। निर्वाणा क्रिकेट क्लब के मैदान पर मंगलवार को श्री गणेश अकादमी ने आईडब्ल्यूसीए की टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईडब्ल्यूसीए की टीम ने 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश अकादमी की टीम ने 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 246 रन बनाए और मैच जीत लिया। गणेश अकादमी की ओर से यशवर्धन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विक्की को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद