फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 120 बहादुर फिल्म के खिलाफ यदुवंशी समाज ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 120 बहादुर फिल्म के टीजर को लेकर यदुवंशी समाज के लोगों ने शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन, यदुवंशी परिवार मंच एवं संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के नेतृत्व में लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार जगदीश चंद को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि फिल्म 120 बहादुर का शीर्षक तुरंत बदला जाए। संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के संयोजक अरुण यादव खेड़कीदौला ने कहा कि फिल्म में अहीर जवानों के योगदान को नजरअंदाज कर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन पूरे देशभर में उग्र रूप ले सकता है। इस अवसर पर कर्नल महावीर यादव , डॉ. टीसी राव केसी यादव, महेंद्र यादव, नेकी राम , जेसी यादव, शिव नारायण यादव, हरिओम यादव, ईश्वर यादव, अनूप यादव, अरुण यादव, धर्म सिंह नंबरदार, सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें