फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी एक्स-रे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन एक्स-रे भी करा सकेंगे मरीज, जिले में 12 रेडियोग्राफर होंगे नियुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कराने का लंबा इंतजार खत्म होगा। इसके साथ ही मरीजों को अब जिले में 24 घंटे एक्स-रे व रंगीन एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में सात और अन्य उप मंडल अस्पतालों सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर में दो-दो रेडियोग्राफर नियुक्त होंगे।
सोमवार को जिला स्तर पर चार रेडियोग्राफर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब अन्य की भर्ती प्रक्रिया भी इसी माह पूरी की जाएगी। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तौगी ने फर्रुखनगर उपमंडल अस्पताल और सिविल अस्पताल का दौरा कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले रेडियोग्राफर पद रिक्त होने के कारण मरीजों को फर्रुखनगर में एक्स-रे सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सिविल अस्पताल में भी लंबी वेटिंग के बाद मरीजों को दो बजे तक ही एक्स-रे की सुविधा दी जा रही थी। अब रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इससे सोहना पटौदी दो दो अतिरिक्त रेडियोग्राफर मिलेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में उप मंडल अस्पतालों सहित सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। साथ ही अब रंगीन एक्स-रे भी हो सकेगा।
अब तक सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में दो रेडियोग्राफर नियुक्त हैं। यहां ग्रामीण क्षेत्र से कई किलोमीटर का सफर तय कर मरीज रियायती दर पर एक्स-रे कराने के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों को 10 से 20 किलोमीटर दूर तक का सफर तय करना पड़ता है। उधर जिले में सेक्टर-31 स्थित पॉली क्लीनिक के अलावा सोहना, पटौदी, हेली मंडी और फर्रुखनगर में उपमंडल स्तरीय सरकारी अस्पताल (एसडीएच) मौजूद है। जल्द ही जिले में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नियुक्ति से फर्रुखनगर, पटौदी और सोहना उपमंडल में मरीजों को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं घर के नजदीक ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब 24 घंटे उपमंडल स्तर पर ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिले में जल्द ही कुल 12 रेडियोग्राफर नियुक्त होंगे। जिले के उपमंडल अस्पतालों में जांच मशीन मौजूद है। - डॉ. वीरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें