फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना शुरू, मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतला माता में की पूजा अर्चना
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रों के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की उपासना



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नवरात्र शुरू होने के साथ ही पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के सभी मंदिरों को जहां दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं माता शीतला मंदिर में भी नवरात्रों के पहले दिन ही भारी भीड़ उमड़ी। प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के व्रत रखकर मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। कई मंदिरों ने विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया, वहीं माता के अलग-अलग स्वरूपों का शृंगार किया। मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत भी मांगी। 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतला माता के दर्शन किए।
शीतला माता मंदिर में मां के दर्शनों के लिए दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई थी। शीतला माता श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को शीतला माता के दर्शन कराने के लिए पहले से ही व्यवस्था की हुई थी। पूरे दिन श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, डिस्पेंसरी व खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की हुई है। चौबीसों घंटे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की हुई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, जिला उपायुक्त अजय कुमार ने भी शीतला माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था तथा माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को पूरे दिन हिदायत देते दिखाई दिए।
विज्ञापन


सीसीटीवी से मंदिर परिसर में निगरानी
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी हो रही है। मंदिर प्रशासन को सहयोग देने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर मेले का आयोजन भी किया गया है, जिसमें घरेलू सामान से लेकर मां शीतला से संबंधित साहित्य व पूजा सामग्री की भी व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन



सुख-शांति की कामना की
शहर के घंटेश्वर, भूतेश्वर, सिद्धेश्वर, बाबा प्रकाश पुरी आश्रम, सेक्टर चार के श्रीकृष्ण व राम मंदिर, सूर्य विहार के वैष्णो देवी मंदिर, प्रेम, सुदर्शन, गुफा वाला मंदिर, गीता भवन, गीता आश्रम स्थित मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। गढ़ी हरसरु स्थित माता मंदिर, फर्रुखनगर, पटौदी, हेलीमंडी, बादशाहपुर, इच्छापुरी सहित शहर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान के अनुसार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। शहर से लेकर गांव तक के मंदिरों में माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें