गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला करवाई गई। इसमें विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और उद्योग संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज श. वाई. विजयसिम्हा रेड्डी ने बताया कि युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में 6 से 9 माह की पेड इंटर्नशिप मिलती है। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा 21 से 25 वर्ष तथा वार्षिक पारिवारिक आय 12 लाख रुपये होनी चाहिए। संवाद