फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पथराव व आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की कर रहे थे मांग, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
विज्ञापन




- कर्मचारियों ने कंपनियों पर किया पथराव, पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़े
-पुलिस की राइडर बाइक जला दी, कंपनियों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। कर्मचारियों ने पुलिस की एक बाइक फूंक दी और गाड़ियों पर पथराव करके शीशे तोड़े। कई कंपनियों पर भी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान करीब 20 कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी को सिर में चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आईएमटी मानेसर स्थित रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट, मॉडलेमा, मुंजाल शोवा, डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बाहर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पथराव के दौरान कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आईएमटी मानेसर की कई कंपनियों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। साथ ही, दमकल विभाग की टीमों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन



वर्जन
आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों ने हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की। समझाने पर पुलिस बल पर पथराव किया और निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया। तोड़फोड़ करने, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। - प्रबीना पी. डीसीपी मानेसर, गुरुग्राम
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर में श्रमिकों पर हुए बल प्रयोग के पीछे कंपनी प्रबंधन का हाथ है। पुलिस ने उनके इशारे पर कार्रवाई की है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर श्रमिकों की मांगें पूरी करनी चाहिए। - अनिल पवार, राज्य महासचिव, एटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें