फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर लौटे श्रमिक, औद्योगिक उत्पादन 15-20 फीसदी घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। छठ पूजा पर प्रवासी श्रमिकों के गांव लौटने से गुरुग्राम की औद्योगिक इकाइयों पर असर पड़ा है। श्रमिकों की कमी से उत्पादन 15 से 20 फीसदी घट गया है। पर्याप्त ऑर्डर होने पर भी, कर्मचारियों की कमी से समय पर आपूर्ति मुश्किल है। उद्यमी उपलब्ध कर्मचारियों से अतिरिक्त पाली लगाकर और अधिक समय तक काम लेकर उत्पादन जारी रख रहे हैं। दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष पवन जिंदल ने लगभग 10 दिन तक काम प्रभावित होने की बात कही। उद्योगपतियों तरुण अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल ने भी हर साल 50 प्रतिशत मजदूरों के पर्व पर गांव जाने से बड़े ऑर्डर पूरे करने में आने वाली दिक्कतों का जिक्र किया। उन्होंने दिवाली के बाद दैनिक मजदूरों पर निर्भरता की बात भी कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें