फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रमिक के सिर व चेहरे पर चोट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सेक्टर-53 थाना इलाके में सड़क किनारे मिला लहूलुहान शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना इलाके में सिर व चेहरे पर पत्थर से वार कर झारखंड के श्रमिक की हत्या का मामला सामने आया है। श्रमिक का शव मंगलवार सुबह गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीर की सूचना के बाद सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिली आईडी से उसकी पहचान हुई। इसके बाद मृतक के भाई से संपर्क किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-53 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मृतक की पहचान झारखंड के असली मुगला निवासी बांदी उराव के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के भाई महावीर से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि बांदी गुरुग्राम में बतौर श्रमिक काम करने गया था। पुलिस को पास ही खून से सने पत्थर भी मिले। इससे ये माना जा रहा है कि यहीं पर सिर, चेहरे व गाल पर पत्थर मारकर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाकर जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से खून से सने दो पत्थर जब्त किए। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस अब आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। सेक्टर-53 थाना में मामले को लेकर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये प्राथमिकी गार्ड की नौकरी करने वाले यूपी बांदा के मूल निवासी शैलेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें