फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठेकेदार की जिद से गई मजदूर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू होता तो बच सकती थी जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। जमालगढ़ रोड स्थित वन विभाग कार्यालय में शौचालय निर्माण के दौरान गड्ढा धंसने से हुई मजदूर की मौत के मामले में मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही और जिद के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद ठेकेदार मजदूर को मिट्टी में दबा छोड़कर मौके से फरार हो गया। अगर तुरंत बचाव कार्य शुरू होता तो उसके भाई को बचाया जा सकता था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खेडला गांव निवासी शोएब ने बताया कि वो दोनों भाई दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते है। सोमवार को दोपहर में ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों को गहरे गड्ढे में उतार दिया था। मजदूरों ने कई बार गड्ढे की ढीली मिट्टी और खतरे की आशंका जताई, लेकिन ठेकेदार ने काम जल्द पूरा करने के दबाव में उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि दस फीट गड्ढा खोदने के बाद जब उसका भाई गड्डे से बाहर निकलने लगा तो ठेकेदार ने उसे जबरदस्ती और गहरा गड्डा खोदने के लिए मजबूर किया। गड्डे के आस पास की जमीन काफी नरम थी जो कुछ दिनों पहले ही डलवाई थी। अचानक मिट्टी धंस गई और उसका भाई हसीन उसमें दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ठेकेदार ने बचाव कार्य कराने के बजाय वहां से भाग जाना ही बेहतर समझा। बाद में स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद जेसीबी मशीन से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है शिकायत पर खुर्शीद व वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें