फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में, दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेगी एक लेन

विज्ञापन
निर्माणाधीन बिलासपुर फ्लाईओवर के ऊपर जेसीबी सड़क बनाने संबंधी काम करते हुए। फोटो- स्थानीय निव
विज्ञापन
पिलर और स्लैब का काम पूरा, फिनिशिंग जारी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लाखों वाहन चालकों को मिलेगी निजात
विज्ञापन

नंबर गेम - 20 दिसंबर तक बनाए जाने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों को बिलासपुर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बिलासपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिसंबर माह के अंत तक फ्लाईओवर को तैयार करके वाहनों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है। एनएचएआई ने निर्माण एजेंसी को फ्लाईओवर की एक तरफ की लेन को सात दिसंबर तक बनाने के निर्देश दिए हैं।
निर्माण एजेंसी ने बिलासपुर फ्लाईओवर के लिए पिलर व स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया है। अब फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से की फिनिशिंग, अप्रोच रोड, क्रैश बैरियर आदि लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर पर दिल्ली से जयपुर की सड़को को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में बनाकर वाहनों के लिए खोलने की योजना है। वहीं, जयपुर से दिल्ली वाली सड़क को 20 दिसंबर तक बनाए जाने की उम्मीद है। ऐसे दिसंबर माह के अंत तक फ्लाईओवर को पूरी तरह से तैयार करके वाहनों का संचालन शुरू कराना है।
विज्ञापन


रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते पिछले काफी समय से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह व शाम के पीक ऑवर्स में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद दिल्ली से जयपुर व जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बिना ब्रेक लगाए आवागमन किया जा सकेगा। फ्लाईओवर बनने से बिलासपुर चौक पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा और हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


20 दिसंबर तक बिलासपुर फ्लाईओवर को तैयार करके वाहनों के लिए खोलने की योजना है। संबंधित एजेंसी को फ्लाईओवर को तय समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है। फ्लाईओवर खुलने से वाहनों को आवागमन में आसानी होगी। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें