फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर के तीन वार्डों में पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन डालने का भी चल रहा काम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम क्षेत्र के मानेसर गांव में पेयजल और सीवर की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने वार्ड 10, 11 और 12 में पानी की नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। इन वार्डों की गलियों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिससे लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंच सकेगा।

अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन डालने का करीब 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तीनों वार्डों में काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन डालने का पूरा काम जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पानी की पाइप लाइन के साथ सीवर लाइन डालने का काम भी किया जा रहा है। इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या कम होगी। वार्ड 10 में विकास कार्यों पर करीब 1.5 करोड़ रुपये, वार्ड 11 में 7 करोड़ रुपये और वार्ड 12 में 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानेसर कॉलोनी में पिछले कई महीनों से पानी की कमी बनी हुई थी। लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। नई पाइप लाइन बिछने के बाद इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सड़कों को पक्का करने, टाइल्स लगाने और कच्ची नालियों को पक्का करने का काम भी कराया जा रहा है। इससे इलाके में पानी की निकासी बेहतर होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




मानेसर के तीन वार्डों में साफ पानी की सुविधा के लिए पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ सीवर लाइन भी बिछाई जा रही है। सड़कों को पक्का करने और टाइल्स लगाने का काम भी कराया जा रहा है।
- मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें