फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश से धंसी सड़कों पर गड्ढे भरने और पैचवर्क का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने एमजी रोड, सेक्टर रोड, भगत सिंह चौक, स्टेशन रोड पर गड्ढे भरने और पैचवर्क करने का काम किया शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश में छलनी हो गईं सड़कों पर चलना मुहाल हो गया। अमर उजाला ने शहर के लोगों की पीड़ा को आवाज दी और लगातार प्रकाशित किया तो धंसी सड़कों पर गड्ढे भरने और पैचवर्क का काम शुरू किया गया है। गुरुग्राम की सड़कों पर दो हजार से ज्यादा गड्ढे होने और वीआईपी इलाकों तक की सड़कों के छलनी हो जाने की खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया है। ग्रैन्युलर सब-बेस (जीएसबी) और बिटुमिन सामग्री से गड्ढों को भरा जा रहा है। जीएमडीए के सीईओ ने सड़कों के पैचवर्क को तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सड़कों को यातायात योग्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार ही बिटुमिन कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं, जिससे नागरिकों को टिकाऊ और दीर्घकालिक समाधान मिल सकेगा। जीएमडीए के सीईओ ने भी निर्देश दिए हैं कि आगामी नवरात्रि मेले को देखते हुए शीतला माता मंदिर रोड पर पैचवर्क और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

इन सड़कों पर हुए पैचवर्क
अब तक कई महत्वपूर्ण मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत और पैचवर्क कार्य हो चुके हैं। इनमें एमजी रोड, बस स्टैंड से इफ्को चौक तक का मार्ग, दौलताबाद रोड, भगत सिंह चौक तथा सेक्टर-8, 12, 14, 22, 23, 39, 46, 49, 65, 66, 69, 70, 81, 82, 83, 92, 93, 95, 99, सेक्टर-102 की मास्टर सड़कें शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-92/95 मास्टर रोड और सेक्टर-99–115 में बिटुमिन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को राहत देने और उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए बसई रोड की मुख्य सड़क के एक हिस्से पर पैचवर्क कार्य किया जा चुका है। इस सप्ताह दूसरे लेन पर भी कार्य शुरू किया जाएगा।
सड़कों से हटाई जा रही मिट्टी
जीएमडीए ने शहरभर में सड़क रखरखाव एवं स्वच्छता अभियान को भी तेज किया है। टीमें सड़क के नालों और इनलेट्स की सफाई कर जलभराव से बचाव कर रही हैं। साथ ही सड़क किनारों पर जमी मिट्टी और गाद को हटाकर बेहतर जलनिकासी और निर्बाध मार्ग सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटाई भी की जा रही
पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई भी की जा रही है ताकि यात्रियों को साफ दृश्यता मिले और पैदल मार्ग एवं सड़कों पर कोई बाधा न आए। जीएमडीए की टीमें केंद्रीय हरित पट्टियों और ग्रीन बेल्ट से गिरे हुए पेड़ की शाखाओं के साथ बागवानी कचरे को हटाने का कार्य भी सक्रिय रूप से कर रही हैं। शहर की सुंदरता बढ़ेगी और साथ ही नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें