फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय कॉम्बैट जूडो प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए जीते 20 पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। 19 अक्तूबर को दिल्ली के वसंत विहार स्थित बाबा गंग नाथ मंदिर में राष्ट्रीय कॉम्बैट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिले की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया और द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम भार वर्ग में निताशा ने रजत और 85 किलो में कृष्ण ने स्वर्ण जीता। वहीं, 40 किलोग्राम भार वर्ग में धीरज, 45 किलो में अंश त्रिपाठी और आराध्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 47 किलोग्राम में प्रार्थना ने स्वर्ण जीता। 25 किलो में गौरव ने स्वर्ण, 30 किलो में रेयांश ने स्वर्ण और 50 किलो में दार्शक ने रजत पदक प्राप्त किया। 65 किलो में आध्यान ने रजत, 35 किलो में अक्षम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इनके अलावा स्वाधा, अवनी, आदित्य तिवारी, दिव्या, यश, दीक्षा, विवान, देव गांधास, जैस्मीन संधू, पार्टीक जंगहु ने भी पदक अपने नाम किए। गुरुग्राम जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपार मेहनत और समर्पण दिखाया। प्रशिक्षक का कहना है कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी लंबी कड़ी मेहनत और सही प्रशिक्षण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें