फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूरो इंटरनेशनल स्कूल के अंडर-13 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें