फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्री गौरी शंकर मंदिर में भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एकादशी के उपलक्ष्य में सेक्टर-9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में बीती देर सायं श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। इसमें खाटू श्याम की महिमा का वर्णन करते हुए भजनों के माध्यम से उन्हें याद किया। भजन गायकों ने भी खाटू नरेश की महिमा का गुणगान भजन के माध्यम से किया। देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। मंदिर के आचार्य हरीश उपाध्याय का कहना है कि खाटूश्याम जी का बचपन में बर्बरीक नाम था और श्याम नाम उन्हें कृष्ण भगवान ने दिया था। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला मंडल व गणमान्य लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें