फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर गेम- 54 सौ से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन

अंडर-12 के 37 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का किया प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 18वीं कूडो चैंपियनशिप में विश्व प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विश्वप्रताप ने अंडर-12 आयु वर्ग के 37 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता के साथ 17वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता और सातवीं फेडरेशन कप कूडो प्रतियोगिता भी हो रही है। प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5400 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 19 नवंबर तक यह आयोजन होगा।
विज्ञापन


पिता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बेटे ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि इस स्तर पर मेरे लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें