गुरुग्राम। मुंबई के मुलुंड स्थित प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31वीं यूरो एशिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 और 9 फरवरी को आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पांच स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई देशों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच जिले के कार्तिक, नमन शर्मा, कैरवी उपाध्याय, सोम्या शर्मा और हरशी ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, रायना ने कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक जीता। स्नेहा, भव्या, आस्मी, अनिका और सौरिश ने अपनी कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किए। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कोच गोविंदा और रिधि अत्री का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिहान पवन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद