गुरुग्राम। सेक्टर-10 में शनिवार को महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। एडु पेटल्स कोचिंग इंस्टीट्यूट और गुरुग्राम पुलिस के महिला थाना वेस्ट ने इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया। इसमें महिलाओं को कानूनी अधिकारों, पुलिस सहायता और आत्मसुरक्षा की जानकारी दी गई। पार्षद महावीर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एएसआई नैन्सी और प्रशिक्षक संगीता दास ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। संवाद