मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब निगम क्षेत्र के लोग सड़कों और गलियों में सफाई नहीं होने की शिकायत घर बैठे दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 1800 890 1334 पर फोन करके लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों और सफाई एजेंसी तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सफाई एजेंसी की टीम मौके पर जाकर समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी। संवाद